Term Insurance क्या हैं ? हमें Term Insurance क्यों लेना चाहिये :-
Term Insurance क्या हैं ? हमें Term Insurance क्यों लेना चाहिये :-
Term Insurance एक ऐसा बीमा योजना है जो बीमित व्यक्ति के लाभार्थी को समय -समय पर वित्तीय कवरेज प्रदान करती है। पॉलिसी अवधि के दौरान Term Insurance पॉलिसी धारक की मौत की स्थिति में लाभार्थी बीमा कंपनी से मिर्त्यु लाभ का दावा कर सकता है।
Term Insurance कम प्रीमियम पर High कवरेज प्रदान करती है।
यह एक Pure Insurance प्लान है जिसमे किसी भी प्रकार से मिर्त्यु होने पर उसके नॉमिनी को Lump-sum Amount दिया जाता है। जिससे उसके परिवार को आगे की जिंदगी जीने में कोई परेशानी न हो।
इसमें अबधि पूरा होने पर किसी प्रकार का मचुरिटी बेनिफिट नहीं होता है इसमें डेथ बेनिफिट ही होता है।
टर्म इन्शुरन्स क्यों लेना चाहिए ?
-डेथ होने पर नॉमिनी को lump-sum अमाउंट दिया जाता है।
-यह सबसे सस्ता Insurance प्लान है 1 करोड़ का लाइफ कवर Rs. 700 के मंथली प्रीमियम पर मिल जाता है। बिमा धारक का अकस्मात् मिर्त्यु होने पर परिवार के सदस्य को जो वित्तीय नुकसान होगा उसका भरपाई Term Insurance से मिलने वाली रकम से किया जा सकता है।

-किसी प्रकार का लोन जो बिमा धारक के द्वारा लिया गया होगा उसका भुगतान भी टर्म इन्शुरन्स से मिलने वाली रकम से किया जा सकता।
-बच्चो की पढ़ाई और उसके शादी भी टर्म इन्शुरन्स से मिलने वाली रकम से किया जा सकता है। आपके पास टर्म इन्शुरन्स है तो आप अगर चाइल्ड इन्शुरन्स प्लान नहीं भी लेते है तो आपको टर्म इन्शुरन्स से मिलने वाली रकम से आपके बच्चो को भविष्य में जो भी वित्तीय जरुरत होगा इससे पूरा हो जायेगा। आप चाहे तो चाइल्ड प्लान भी ले सकते है।
-Term Insurance मे डिसेबिलिटी और क्रिटिकल इलनेस का राइडर भी अलग से लिया जा सकता है जिसमे एक्सीडेंटल डिसेबिलिटी या कोई भी गंभीर बीमारी होने पर वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
Term insurance के बारे में ग़लतफ़हमी:-
Term Insurance बारे में बहुत सारे लोगो को ग़लतफ़हमी है की यह प्लान फायदेमंद नहीं नहीं क्योकि इसमें कुछ भी रिटर्न नहीं मिलता है। इसलिए लोग सोचते है की उनको Term Insurance की आवश्यकता नहीं है।
-से आपके बच्चे का भविष्या सिक्योर हो जाता है।
-आपके द्वारा लिया गया लोन सिक्योर हो जाता है।
-आपके नहीं रहने पे आपके परिवार का रोजमर्रा का खर्चा पूरा हो जाता है।
परिवार में अगर कमाने वाले व्यक्ति की दुर्भाग्यवश मिर्त्यु हो जाती है तो उसका परिवार को वित्तीय नुकसान का सामना करना परता है। तो क्या उसका परिवार इस वित्तीय नुकसान को पूरा करने के लिए सक्छम है। परिवार में कमाने वाले व्यक्ति के न रहने पर भविष्य के लछ्यो के लिए रोजमर्रा के खर्चो और योजनाओं को पूरा करने के लिए आपकी आय पर निर्भर था वह अब नहीं रहा तो इस परिस्थिति में आपका परिवार क्या करेगा। आपके परिवार के रोजमर्रा के खर्चा ,बच्चों की शिक्षा ,बच्चों की शादी ,आपके द्वारा लिया गया लोन के किस्त का भुगतान करने के लिए पर्याप्त धन कहा से आएगा। अगर आपके पास Term Insurance है तो ये सभी जरुरत आपके परिवार के कमाने वाले व्यक्ति के नहीं रहने पे पूरा हो सकता है।
Term Insurance ही एक ऐसा प्लान है जो आपके नहीं रहने पर आपके परिवार के वित्तीय जरुरत को पूरा कर सकता है।आपके द्वारा लिए गए ऋण का ख्याल रख सकता है। आपके अनुपस्थिति में ऋण का भुगतान कौन करेगा यदि ऐसा होता है तो आपके निवेश का उपयोग आपकी देनदारियों का भुगतान करने के लिए किया जायेगा इस परिस्थिति में आपका परवर अपनी जीवन शैली आवश्यकताओ को कैसे पूरा करेंगे।
क्या मेरे अचानक मौत के मामले में मेरे बच्चें का भविष्य सुरक्षित होगा ? हर कोई अपने बच्चो के लिए अच्छा शिक्षा और एक स्थिर करियर के साथ एक सुरक्षित भविस्य चाहता है। एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। यही कारण है की आप में से अधिकांश अपने बच्चे की भविष्य की शिक्षा के लिए प्रयाप्त कार्पस बनाने की दिशा में निवेश करते है। अगर अचानक मौत के कारन आपके निवेश काम हो जाय तो क्या निवेशित धन आपके बच्चे की उच्च शिक्षा के भुगतान में पर्याप्त होगा।
Term Insurance आपको सभी उपरोक्त जरूरतों के लिए समाधान प्रदान करती है। कम प्रीमियम दरों के कारण यह योजना आपको काफी बीमा खरीदने की अनुमति देती है। और किसी कारणवस आपकी समयपूर्व मिर्त्यु के मामले में बीमा राशि का भुगतान किया जाता है जो काफी आकर का होता है(Rs. 600 के मंथली प्रीमियम पर आपको 1 करोड़ का insurance मिल जायेगा) और आपके परिवार की वित्तीय दुविधा को हल करता है। आपके परिवार अपने जीवन के खर्चो को पूरा करने के लिए अपने जीवन के लिए, अपने बच्चो की उच्च शिक्षा के लिए भुगतान करने के लिए ,अपने देनदारियों को चुकाने के लिए Term Insurance योजना के लाभों का उपयोग कर सकता है। इस लिए Term Insurance आपकी सभी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए एक समाधान प्रस्तुत करती है। एक Term Insurance महत्पूर्ण है की ये आपके वित्तीय पोर्टफोलियो का हीस्सा होना चाहिए। अगर आप इसको छोड़ने की सोच रहे है तो एक बार ऊपर ऊपर बताये गए जरुरत को एक बार फिर से देख लीजियेगा। मुझे यकीन है की आपको योजना के महत्तव को लिए मजबूर होना होगा।
टर्म इन्शुरन्स कहा से लेना चाहिए .........
टर्म इन्शुरन्स लेते समय हमें क्लेम सेटलमेंट रेश्यो और प्रीमियम को ध्यान रखना चाहिए जिस भी कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेश्यो 95 % से ज्यादा है हमें उसी कंपनी का टर्म इन्शुरन्स लेना चाहिए।
आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इन्शुरन्स, एच डी फ सी लाइफ इन्शुरन्स, मैक्स लाइफ इन्शुरन्स का क्लेम सेटलमेंट 95 %से ज्यादा है आप इन तीनो कंपनी में से किसी भी कंपनी का टर्म इन्शुरन्स ले सकते है।
प्रीमियम :-
टर्म इन्शुरन्स का प्रीमियम,उम्र ,हेल्थ कंडीशन,स्मोकर,इत्यादि पे निर्भर करता है। आप जितना जल्दी टर्म इन्सुरन्स लेते है आपको उतना काम प्रीमियम पे करना होगा।
पेमेंट :-
प्रीमियम पेइंग टर्म -सिंगल,रेगुलर,Monthly,Quarterly,Half Yearly,Yearly होता है।
Sum Assured :-
आपके Yearly इनकम का 20 गुना आपको Sum Assured मिलेगा।
पालिसी टर्म 5 साल से 100 साल तक का होता है।
Additional राइडर भी आप इसके साथ ले सकते है इसके लिए आपको एक्स्ट्रा प्रीमियम देना होगा।
Term Insurance को ऑनलाइन खरीदने के लिए यहाँ click करे Term Insurance.
Comments
Post a Comment